Success Story : देश की दबंग लेडी IPS अफसर, पहले प्रयास में क्रैक की UPSC, पिता DIG और बहन CRPF कमांडेंट
Jun 2, 2025, 20:03 IST
Success Story: UPSC देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों युवा इसकी तैयारी करते हैं लेकिन कुछ चुनिंदा युवा ही इसमें सफल हो पाते हैं। कुछ युवा कई प्रयासों के बाद भी परीक्षा पास करने में असफल हो जाते हैं, लेकिन कुछ होनहार युवा पहले ही प्रयास में यूपीएससी पास कर सफलता प्राप्त कर लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर ली। जी हां...हम बात कर रहे हैं IPS अफसर तनु श्री की। आपको बता दें तनु श्री ने साल 2016 में UPSC की परीक्षा दी थी। उन्होंने IPS अफसर के तौर पर पद हासिल किया। IPS बनने का सफर तनु श्री का जन्म 24 अप्रैल 1987 को बिहार में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा बिहार के मोतिहारी में पूरी की। उन्होंने 12वीं कक्षा बोकारो के DAV पब्लिक स्कूल से पास की। फिर वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं। तनु श्री ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से इतिहास (ऑनर्स) में BA किया। यहीं से उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू कर दी थी। यहां से हुई करियर की शुरुआत तनु श्री ने 2014 में CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर अपना करियर शुरू किया। उनकी शादी 2015 में हुई। उन्हें UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए घर की जिम्मेदारियों को संभालने में मुश्किल हुई। उस समय उन्होंने UPSC पास करने की अपनी इच्छा के साथ घर की जिम्मेदारियों को निभाना सीखा। चुनौतियों के बावजूद, उनकी मेहनत रंग लाई। कश्मीर में SSP के तौर पर कर चुकी काम साल 2016 में UPSC की परीक्षा पास करने के बाद तनु श्री को साल 2017 में इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और AGMUT कैडर मिला।2017 बैच की अफसर शोपियां, जम्मू और कश्मीर में सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) के तौर पर काम कर चुकी हैं। इसके अलावा कश्मीर में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) की सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) रही हैं। जो कश्मीर कानून व्यवस्था और आतंकी हमलों को लेकर बहुत संवेदनशील माना जाता है, वहां तनु श्री ने कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने का चुनौती भरा काम किया। पिता DIG, बहन भी अधिकारी तनु श्री अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। उनके पिता पूर्व DIG हैं और उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। उनकी बहन CRPF में कमांडेंट के पद पर रही हैं। तनु श्री की प्रेरणादायक कहानी कई लोगों को प्रेरित करती है। CRPF अफसर से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अफसर बनने तक का उनका सफर उनकी मजबूत इच्छाशक्ति और मेहनत को दर्शाता है। वह तैयारी करने वाले कई उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा हैं।