{"vars":{"id": "128336:4984"}}

SBI CBO भर्ती के लिए Admit Card 2025 जारी, यहां जानें डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस

SBI ने CBO भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 

SBI CBO Admit Card : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। SBI ने CBO भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2964 पदों को भरा जाएगा। 

इन पदों में 2600 नियमित और 364 बैकलॉग पद शामिल हैं। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग उसी सर्कल में की जाएगी, जहां से उन्होंने आवेदन किया है।

वर्गवार पदों का विवरण:

  • SC: 387 नियमित + 107 बैकलॉग
  • ST: 190 नियमित + 146 बैकलॉग
  • OBC: 697 नियमित + 111 बैकलॉग
  • EWS: 260 पद
  • General: 1066 पद

SBI का उद्देश्य इस भर्ती से क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करना है, जिससे सभी क्षेत्रों में योग्य अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जा सके।

ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न:

यह परीक्षा दो चरणों में होगी 

वस्तुनिष्ठ परीक्षा 

  • कुल अंक: 120
  • समय: 2 घंटे
  • चार खंडों में प्रश्न, हर खंड के लिए निर्धारित समय

वर्णनात्मक परीक्षा 

  • कुल अंक: 50
  • समय: 30 मिनट
  • विषय: अंग्रेज़ी भाषा में निबंध और पत्र लेखन
  • उत्तर: कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे

जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड :

  • सबसे पहले sbi.co.in/web/careers पर जाएं
  • अब "Circle Based Officer Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालें
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट जरूर लें