{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Railway में ट्रेनी अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

 
Railway में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका आया है। कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने ट्रेनी अप्रेंटिस के 190 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर ऑनलाइन 20 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री, इंजीनियरिंग डिग्री, डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष
  • जन्म तिथि 1 जनवरी 2001 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी एवं अन्य वर्ग: 100 रुपये। 
  • एससी, एसटी, महिला, माइनोरिटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग: निशुल्क आवेदन
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।


चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। विस्तृत जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

जानें कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Konkan Railway Corporation Limited पर जाएं।
  • भर्ती नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।