{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Railway में 2800 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता समेत पूरी डिटेल्स 

 
Railway में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। दक्षिण मध्य रेलवे के दक्षिण मध्य रेलवे रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC SCR) ने एक्ट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 2801 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं या एसएससी परीक्षा पास होना चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। यह प्रमाणपत्र राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) से मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष (सामान्य और EWS वर्ग के लिए)
  • सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 
  • SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट – अधिकतम आयु 29 वर्ष
  • OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट – अधिकतम आयु 27 वर्ष

जानें कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।
  • रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर यह भर्ती युवाओं के लिए अच्छा अवसर मानी जा रही है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।