Railway में 2,801 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता समेत पूरी डिटेल्स
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 11 अप्रैल तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन कर लें।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है।
आयु सीमा
अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने लगभग 8,000 से 12,000 रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच और मेडिकल परीक्षा होगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले South Central Railway की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 से जुड़ा लिंक खोजकर उस पर क्लिक करें।
- अब New Registration पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।