{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Metro में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

 
Metro Job : मेट्रो में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक जरूरी खबर आई हैं। महाराष्ट्र मेट्रो में जूनियर इंजीनियर के 151 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahametro.org पर जाकर आज से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 तक चलेगी।

शैक्षणिक योग्यता :

पद के अनुसार, बी.आर्क/बी.टेक/बीई/सीए/आईसीडब्ल्यूए की डिग्री।

सैलरी :

पद के अनुसार, 40,000 - 2,80,000 रुपए प्रतिमाह

आयु सीमा

  • अधिकतम : 55 साल
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट

आवेदन शुल्क :

  • यूआर, ओबीसी : 400 रुपए
  • एससी, एसटी, महिला : 100 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • पर्सनल इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट mahametro.org पर जाएं।
  • अप्लाई बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करक लॉग-इन करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • सारी डिटेल्स दर्ज करके फीस जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन :

  • अपना फॉर्म जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इस पते पर भेजें :
  • नागपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट, नवी मुंबई मेट्रो लाइन - 1 और थाने इंटीग्रल रिंग मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए :
  • जनरल मैनेजर (HR) महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मेट्रो भवन दिक्षाभूमि के पास नागपुर – 440 010
  • पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए :
  • जनरल मैनेजर (HR) महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशन न्यायमूर्ति रानाडे पाथ पुणे - 411 005