{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Jobs News: स्कूल टीचर के 7279 पदों पर निकली भर्ती, अभी करें आवेदन; यहां जानें पूरी डिटेल

 
Jobs News: टीचर के पद पर नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने स्पेशल स्कूलों में टीचर के 7729 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए करेक्शन विंडो 2 जुलाई से 28 जुलाई तक खुली रहेगी।

अधिक जानकारी :

  • प्राइमरी लेवल ( 1 से 5वीं तक) : 5,534 पद
  • अपर प्राइमरी लेवल (6 से 8वीं तक) : 1,745 पद
  • कुल पदों की संख्या : 7,279

शैक्षणिक योग्यता :

प्राइमरी टीचर :
  • कम से कम 50% मार्क्स के साथ 12वीं पास
  • भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में डीएलएड सर्टिफिकेट/डिप्लोमा भी होना चाहिए।

अपर प्राइमरी टीचर :

  • 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री
  • भारतीय पुनर्वास परिषद का वैलिड सीआरआर नंबर होना चाहिए। साथ ही विशेष शिक्षा में बीएड होना चाहिए।

आयु सीमा :

  • सामान्य (पुरुष) : 18 - 37 साल
  • सामान्य (महिला) : 18 - 40 साल
  • ओबीसी, एमबीसी (महिला, पुरुष) : 18 - 40 साल
  • एससी, एसटी (महिला, पुरुष) : 18 - 40 साल

सैलरी :

  • पद के अनुसार 25 हजार - 28 हजार रुपए प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया :

  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फाइनल मेरिट लिस्ट जारी

आवेदन शुल्क :

  • एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला : 200 रुपए
  • जनरल, अन्य : 750 रुपए

एग्जाम पैटर्न :

  • क्वेश्चन टाइप : एमसीक्यू
  • टोटल क्वेश्चन : 150
  • टोटल मार्क्स : 150
  • मार्किंग स्कीम : हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा
  • निगेटिव मार्किंग नहीं होगी
  • टाइम लिमिट : 150 मिनट

जानें कैसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरकर सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।