PF Rules: नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरी खबर, अब नहीं होगा इन नियमों में बदलाव
PF Rules: नौकरीपेशा लोगों के लिए जरूरी खबर है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ से जुड़ नियमों को लेकर राहत भरी खबर आई है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि नए लेबर कोड लागू होने के बाद भी EPFO की मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि फिलहाल सरकार की योजना ईपीएफओ के मौजूदा नियमों में बड़े बदलाव नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि नए श्रम कानून लागू होने की स्थिति में कर्मचारियों के PF और अन्य सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभ पहले की तरह जारी रहेंगे।
सरकार ने देश के पुराने और जटिल श्रम कानूनों को आसान बनाने के लिए 4 नए(2019), इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड (2020), ऑक्यूपेशनल सेफ्टी कोड (2020) और सोशल सिक्योरिटी कोड (2020) शामिल हैं। इन चारों में से सोशल सिक्योरिटी कोड सीधे तौर पर पीएफ, पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ा हुआ है।
EPFO योजनाएं तुरंत बंद नहीं होंगी।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जब यह कोड पूरी तरह लागू होगा तब भी मौजूदा EPFO योजनाएं तुरंत खत्म नहीं होगी। सोशल सिक्योरिटी कोड के प्रावधानों के मुताबिक, नया कानून लागू होने के बाद कम से कम 1 साल तक पुरानी योजनाएं पहले की तरह चलती रहेंगी।
नए लेबर कोड का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा के दायरे को बढ़ाना है। अब तक PF, पेंशन और बीमा जैसी सुविधाएं मुख्य रूप से संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों तक सीमित थीं। लेकिन नए नियमों में गिग वर्कर्स और प्लेटफॉर्म वर्कर्स जैसे फूड डिलीवरी पार्टनर और ऐप आधारित ड्राइवरों को भी इसमें शामिल करने का प्रावधान किया गया है।