{"vars":{"id": "128336:4984"}}

NTPC लिमिटेड में निकली इंजीनियर की भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

 
बेरोजगार युवाओं के लिए एक अछि खबर आई है। NTPC Limited ने ग्रीन केमिकल्स क्षेत्र में अनुभवी पेशेवरों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञापन के तहत सीनियर मैनेजर (Green Chemicals) और इंजीनियर (Green Chemicals) के कुल 8 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और 16 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट NTPC Careers Portal (careers.ntpc.co.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

  • सीनियर मैनेजर (E6 ग्रेड)
  • योग्यता: केमिकल इंजीनियरिंग में फुल-टाइम BE/BTech, न्यूनतम 60% अंक
  • अनुभव: कम से कम 15 वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव
  • मेथनॉल, यूरिया, अमोनिया, एथेनॉल, SAF, पेट्रो-केमिकल या केमिकल प्रोसेस प्लांट्स की कमीशनिंग/ऑपरेशन का अनुभव आवश्यक
  • आयु सीमा: अधिकतम 47 वर्ष

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹2.40 लाख प्रति माह तक वेतन (कंपनी नियमों के अनुसार) मिल सकता है।


इंजीनियर (E2 ग्रेड)

  • योग्यता: केमिकल इंजीनियरिंग में फुल-टाइम BE/BTech, न्यूनतम 60% अंक
  • अनुभव: कम से कम 4 वर्ष का अनुभव
  • रिफाइनरी/पेट्रोकेमिकल प्लांट्स में कार्य अनुभव
  • DCS/कंट्रोल डेस्क ऑपरेशन का अनुभव वांछनीय

आयु सीमा: अधिकतम 32 वर्ष

चयन प्रक्रिया

  • योग्यता और अनुभव के आधार पर आवेदन की स्क्रीनिंग
  • लिखित/कंप्यूटर आधारित परीक्षा (यदि आवश्यक हो)
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार
  • अंतिम चयन मेरिट और इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर होगा।


आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹300
  • एससी / एसटी / PwBD / महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
  • भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • careers.ntpc.co.in पर जाएं।
  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।