{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Indian Bank में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाकर 7 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा।
 
Indian Bank Jobs : ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाकर 7 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1500 पदों को भरा जाएगा। 

जानें किस राज्य में कितने पदों पर होगी भर्ती 

आंध्र प्रदेश 82, अरुणाचल प्रदेश 1,असम 29, बिहार    76, चंडीगढ़ 2, छत्तीसगढ़ 17, गोवा 2, गुजरात    35, हरियाणा 37, हिमाचल प्रदेश 6, जम्मू और कश्मीर 3, झारखंड 42, कर्नाटक 42, केरल 44, मध्य प्रदेश    59, महाराष्ट्र 68, मणिपुर 2, मेघालय 1, नागालैंड 2, दिल्ली (एनसीटी)    38, ओडिशा 50, पुडुचेरी 9, पंजाब    54, राजस्थान 37, तमिलनाडु    277, तेलंगाना 42, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश    277, उत्तराखंड 13, पश्चिम बंगाल    152, कुल 1500 

शैक्षणिक योग्यता :

  • ग्रेजुएशन की डिग्री

आयु सीमा :

  • न्यूनतम : 20 साल
  • अधिकतम : 28 साल
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

स्टाइपेंड :

  • मेट्रो/अर्बन ब्रांच में : 15000 रुपए
  • रूरल/सेमी ब्रांच : 12000 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • ऑनलाइन टेस्ट
  • लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट

फीस :

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 800 रुपए
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी : 175 रुपए

एग्जाम पैटर्न :

  • ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे।
  • इनके लिए अधिकतम 100 अंक तय किए गए हैं।
  • एग्जाम में तर्क योग्यता से 15 प्रश्न (15 अंक), कंप्यूटर ज्ञान से 10 प्रश्न (10 अंक), अंग्रेजी भाषा से 25 प्रश्न (25 अंक), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 25 प्रश्न (25 अंक), और सामान्य जागरूकता (विशेष रूप से बैंकिंग उद्योग से संबंधित) से 25 प्रश्न (25 अंक) पूछे जाएंगे।
  • हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाएं।
  • मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें।
  • ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें।
  •  सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।