{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 HSSC Recruitment: हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, 10 हजार पदों पर होगी बंपर भर्ती

 

HSSC Recruitment: हरियाणा सरकार की तरफ से विभिन्न विभागों में तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती की तैयारी शुरु हो गई है। सरकार द्वारा ग्रुप डी के लगभग 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए HSSC के पास प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर HSSC द्वारा करीब 13 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। 

हरियाणा में 10 हजार पदों पर बंपर भर्ती
HSSC की ओर से 10 हजार पदों पर होने वाली नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले ग्रुप डी के पदों पर भर्तियों के लिए सीईटी का शेड्यूल जारी होगा। HSSC द्वारा ग्रुप C के लिए CET आयोजित किया जा चुका है तथा आगे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब आयोग द्वारा ग्रुप डी CET की तैयारी की जा रही है।  

HSSC जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन
HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह के अनुसार जल्द ही ग्रुप डी की भर्तियों के लिए CET का पोर्टल खुलेगा। ग्रुप सी के करीब 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे। पोर्टल खोलने से पहले गूगल फार्म द्वारा प्रदेश के युवाओं से सुझाव मांगे गए हैं। 

इस साल 30 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां होनी है जिनमें से 13 हजार पदों की भर्तियां निकाली जा चुकी है। 10 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अप्रैल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है।