{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा कौशल (HKRN) में सेलेक्शन कैसे होता है? आइए आसान भाषा में पूरा Selection Process समझते हैं।

 

 हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) में उम्मीदवारों का चयन 80 अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाता है। जिस उम्मीदवार के अधिक अंक बनते हैं, उसे चयन में प्राथमिकता मिलती है।

कुल अंक – 80

परिवार की वार्षिक आय – 40 अंक

₹1,00,000 तक – 40 अंक

₹1,00,001 से ₹1,80,000 – 30 अंक

₹1,80,001 से ₹3,00,000 – 20 अंक

₹3,00,001 से ₹6,00,000 – 10 अंक

आयु – 10 अंक

24 से 36 वर्ष – 10 अंक

36 से 42 वर्ष – 5 अंक

अतिरिक्त Skill / Higher Qualification – 10 अंक

संबंधित Job Role का Skill Certificate (NCVT/SCVT/SVSU आदि) – 5 अंक

आवश्यक योग्यता से अधिक Higher Qualification – 5 अंक

CET – 10 अंक

CET पास उम्मीदवार को 10 अंक मिलते हैं।

Ease of Deployment – 10 अंक

यदि उम्मीदवार उसी Block / Municipal Corporation का निवासी है जहाँ भर्ती है – 10 अंक

यदि पड़ोसी Block / Municipal Corporation का निवासी है – 5 अंक

महत्वपूर्ण बातें

Family Income और Age का सत्यापन PPP (Parivar Pehchan Patra) के रिकॉर्ड के आधार पर किया जाता है।

अंतिम चयन कुल मेरिट अंकों के अनुसार किया जाता है।