{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Health Department Recruitment 2026: स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा 

 
Health Department Recruitment 2026: बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में ग्रुप-5 के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 तय की गई है। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन 4 अप्रैल 2026 तक किया जा सकेगा। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) द्वारा किया जाएगा।

15 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा

ग्रुप-5 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के तहत ऑनलाइन परीक्षा 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। परीक्षा के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संस्थानों में नियुक्तियां की जाएंगी।

कुल 373 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्वास्थ्य विभाग में कुल 373 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों और अन्य विभागीय संस्थानों में की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में कई तकनीकी और पैरामेडिकल पद शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • स्टाफ नर्स
  • फार्मासिस्ट
  • लैब अटेंडेंट
  • डेंटल टेक्नीशियन
  • रेडियोग्राफर
  • डायलिसिस टेक्नीशियन
  • निश्चेतना टेक्नीशियन
  • लैब टेक्नीशियन
  • टेक्निकल असिस्टेंट

युवाओं के लिए अच्छा अवसर

स्वास्थ्य विभाग में होने वाली यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा मौका मानी जा रही है जो मेडिकल और पैरामेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म भर लें।