Haryana News: हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए जल्द होगा PMT-PST टेस्ट, स्पोर्ट्स कोटा अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
Feb 19, 2026, 09:00 IST
Haryana News: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर युवाओं के लिए काम की खबर है। HSSC शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट की तैयारियों को अंतिम रुप दे रहा है। HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने पोस्ट शेयर कहा कि जल्द ही विस्तृत शेड्यूल जारी किया जाएगा। विज्ञापन संख्या 13/2024 के अंतर्गत स्पोर्ट कोटा के अभ्यर्थियों का भी PMT एवं PST एक साथ आयोजित किया जाएगा।
हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि विज्ञापन संख्या 13/2024 के तहत स्पोर्ट्स कोटा के अभ्यर्थियों ने आयोग से विशेष अनुरोध किया था। उनकी मांग थी कि खेल कोटे वाले अभ्यर्थियों का भी पीएमटी और पीएसटी सामान्य अभ्यर्थियों के साथ ही आयोजित किया जाए जिस पर HSSC ने संज्ञान लिया है।
अवगत कराया जाता है कि स्पोर्ट कोटो के अभ्यर्थियों का भी PMT एवं PST एक साथ आयोजित किया जाएगा।
बता दें कि हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में करीब 3 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म भरा है।