{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Jobs: हरियाणा में HSSC करेगा 10 हजार पदों पर बड़ी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

 
Haryana Jobs: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार की तरफ से विभिन्न विभागों में तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार द्वारा ग्रुप-C के लगभग 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए HSSC के पास प्रस्ताव भेजा गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के प्रस्ताव पर HSSC द्वारा करीब 13 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो चुकी है। इनमें साढ़े 5 हजार पद पुलिस के है। पुलिस के पदों के लिए PMT व PST जल्दी शुरू किए जाएंगे। Haryana Staff Selection Commission

बड़ी भर्ती

जानकारी के मुताबिक, HSSC की तरफ से 10 हजार पदों पर होने वाली नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले ग्रुप-D के पदों पर भर्तियों के लिए CET का शेड्यूल जारी होगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप-C के लिए CET आयोजित किया जा चुका है तथा आगे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब आयोग द्वारा ग्रुप-D CET की तैयारी की जा रही है। जल्दी आयोग द्वारा शेड्यूल जारी किया जाएगा और परीक्षा आयोजित की जाएगी। Haryana Staff Selection Commission 

नोटिफिकेशन

हिम्मत सिंह के मुताबिक, जल्दी ही ग्रुप-D की भर्तियों के लिए CET का पोर्टल खुलेगा। ग्रुप-C के करीबन 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे। पोर्टल खोलने से पहले गूगल फार्म द्वारा पूरे राज्य से युवाओं के सुझाव मांगे गए है। Haryana Staff Selection Commission

मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष 30 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तिया होनी प्रस्तावित है जिनमें से 13 हजार पदों की भर्तियां निकाल चुकी है जबकि 10 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अप्रैल के आखिर तक शुरू होने की संभावना है। बचे हुए 7 हजार पदों पर समय- समय पर भर्तिया निकाली जाती रहेगी।