Haryana: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, हरियाणा में इन जिलों के युवा जल्दी करवाएं अपना पंजीकरण
इन जिलों के युवाओं को मिलेगा अवसर
पंजीकरण की यह सुविधा हरियाणा के छह प्रमुख जिलों—अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और पंचकुला के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की महिला अभ्यर्थी भी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। अधिकारियों ने सलाह दी है कि अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाले तकनीकी दबाव से बचने के लिए अभ्यर्थी आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूर्ण करें।
सहायता के लिए भर्ती कार्यालय से करें संपर्क
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को फॉर्म भरने या पंजीकरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वे भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), अम्बाला में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। कार्यालय में सहायता के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।