Bank Jobs : केनरा बैंक में निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा के सीधा चयन; जानें पूरी प्रोसेस
Sep 8, 2025, 15:46 IST
Bank Jobs : बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। केनरा बैंक ने ट्रेनी (सेल्स एंड मार्केटिंग) पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.canmoney.in/careers पर जाकर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पदों की संख्या अभी जारी नहीं की गई है।
शैक्षणिक योग्यता :
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री।
- कंप्यूटर का अच्छा नॉलेज होना चाहिए।
- फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 20 साल
- अधिकतम : 30 साल
- वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल तक की छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- इंटरव्यू के बेसिस पर
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
स्टाइपेंड :
- 22,000 रुपए प्रतिमाह
- मासिक प्रदर्शन के आधार पर 2,000 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- उम्मीदवार का आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन :
- सबसे पहले NATS पोर्टल canarabank.com पर जाकर खुद को रजिस्टर्ड करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद एनरोलमेंट नंबर जनरेट होगा।
- इसका उपयोग करके अन्य डिटेल्स भरें।
- फीस जमा करें।
- इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।