{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Sarkari Naukri : 10वीं पास युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, चपरासी और ड्राइवर के 5728 पदों पर होगी भर्ती

 
Sarkari Naukri : 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने 5728 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in/hcraj/ पर जाकर 27 जून 2025 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2025 हैं।

रिक्ति विवरण:

  • चपरासी : 5670 पद
  • ड्राइवर : 58 पद
  • कुल पदों की संख्या : 5728

शैक्षणिक योग्यता :

  • चपरासी : 10वीं पास
  • ड्राइवर : 12वीं पास + ड्राइविंग लाइसेंस

आयु सीमा :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 40 वर्ष
  • एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष : अधिकतम 5 वर्ष की छूट
  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला : 5 वर्ष की छूट
  • एससी, एसटी, ओबीसी, महिला : अधिकतम 10 वर्ष की छूट

चयन प्रक्रिया :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

आवेदन शुल्क :

  • सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर ओबीसी, राजस्थान के बाहर के उम्मीदवार : 750 रुपए
  • नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के राजस्थान निवासी : 600 रुपए
  • राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति/जनजाति, भूतपूर्व सैनिक : 450 रुपए

सैलरी :

  • पहले दो साल तक : 12,400 रुपए प्रतिमाह
  • दो साल के बाद : 17,700 – 56,200 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

  • रिटन एग्जाम ओएमआर बेस्ड होगी।

चपरासी पदों के लिए :

  • परीक्षा 85 अंकों की होगी
  • इंटरव्यू 15 अंकों का होगा।

ड्राइवर पदों के लिए :

  • परीक्षा 90 अंकों की होगी।
  • इंटरव्यू 20 अंकों का होगा।

जानें कैसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
  • “Recruitment” सेक्शन में जाकर ‘Peon Recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।