{"vars":{"id": "128336:4984"}}

योग से बनेगा स्वस्थ और मजबूत भारत, सिरसा में बोले रणबीर गंगवा 

सिरसा:हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणवीर गंगवा ने कहा कि योग को किसी विशेष दिवस या आयोजन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक नियमित रूप से योग को अपनाए और अपनी दिनचर्या में शामिल करे। शनिवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा के हॉकी मैदान में महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ती व्यावसायिक व्यस्तताओं, बदलती जीवनशैली और तनावपूर्ण माहौल के कारण लोगों को कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग एक प्रभावी और समग्र समाधान के रूप में सामने आता है, जो शरीर और मन दोनों में संतुलन स्थापित करने में मदद करता है।
 

सिरसा: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणवीर गंगवा ने कहा कि योग को किसी विशेष दिवस या आयोजन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक नियमित रूप से योग को अपनाए और अपनी दिनचर्या में शामिल करे। शनिवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा के हॉकी मैदान में महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ती व्यावसायिक व्यस्तताओं, बदलती जीवनशैली और तनावपूर्ण माहौल के कारण लोगों को कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग एक प्रभावी और समग्र समाधान के रूप में सामने आता है, जो शरीर और मन दोनों में संतुलन स्थापित करने में मदद करता है।

 

मंत्री ने कहा कि योग शायद एकमात्र ऐसी विधा है, जो एक साथ शरीर को मजबूत, मन को शांत और आंतरिक ऊर्जा को विकसित करती है। इससे शरीर में लचीलापन, स्फूर्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, वहीं मानसिक शांति, भावनात्मक स्थिरता और एकाग्रता भी विकसित होती है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवन जीने में सहायता करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके नागरिकों के स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। यदि लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत होंगे, तो वे समाज और देश के विकास में अधिक प्रभावी योगदान दे सकेंगे। स्वस्थ नागरिक ही मजबूत और समृद्ध राष्ट्र की नींव होते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान

रणबीर गंगवा ने कहा कि हजारों वर्ष पुरानी भारतीय परंपरा योग आज पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और कल्याण का वैश्विक आंदोलन बन चुकी है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रयासों को दिया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व पहचान मिली है। आज दुनिया के करोड़ों लोग योग को अपना रहे हैं और इसके सकारात्मक प्रभावों का लाभ उठा रहे हैं। योग की बढ़ती लोकप्रियता और वैश्विक स्वीकार्यता मानवता के कल्याण में इसकी उपयोगिता को सिद्ध करती है।

हर जिले में चलाए जा रहे योग कार्यक्रम

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा के सभी जिलों में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य सरकार स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग के लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि लोगों को योग अपनाने के लिए जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण शिविर और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि योग को जन-जन का आंदोलन बनाना है, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण को मजबूती मिले।

लोगों से की अपील

रणबीर गंगवा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं योग करें और अपने परिवार, मित्रों, पड़ोसियों तथा सहकर्मियों को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करें। सामूहिक भागीदारी से न केवल समाज अधिक स्वस्थ बनेगा बल्कि लोगों के जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इससे पहले जिला आयुर्वेदिक अधिकारी अंशु शर्मा ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। योग समन्वयक सुरेंद्र पाल नागर ने योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक पंकज और आइना ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा प्रतिभागियों को योग की व्यावहारिक जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम राजेंद्र जांगर सहित अनेक अधिकारी, गणमान्य नागरिक और योग साधक उपस्थित रहे।