{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें पूर्वानुमान 

 
Kal Ka Mausam: इस वक्त दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज कुछ अटपटा सा बना हुआ है। दिन के समय जहां हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं रात के समय ठंडक महसूस की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी।

उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहने की उम्मीद है। इन इलाकों में आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रह सकते हैं और रात के समय गुलाबी ठंड का अहसास हो सकता है। हालांकि, दिन में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है।

कोलकाता की बात करें तो वहां लगातार चौथे दिन भी बारिश नहीं हुई है। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को बंगाल के तटीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। कोलकाता शहर में बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादल छाए रहने की उम्मीद है। बीते कुछ दिनों से कोलकाता में मौसम शुष्क रहा है, लेकिन अगले कुछ दिनों में तटीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

उत्तर भारत में ठंड की आहट भी अब महसूस की जा रही है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बदली छा सकती है। हालांकि, ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इससे दिन में धूप तो निकलेगी, लेकिन सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

वहीं पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण पारा तेजी से नीचे गिर रहा है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा और ठंड में इजाफा होगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर दिवाली तक यही स्थिति बनी रही तो शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। हिमाचल प्रदेश में 21 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण ठिठुरन बढ़ती जा रही है।