{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में महिला की गला काटकर हत्या, पार्टनरशिप में चलाती थी होटल

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के झज्जर में गांव खानपुर में चाकू से गला काटकर महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इस वारदात को देर रात अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान बाला के रूप में हुई है। महिलाकिसी व्यक्ति के साथ झाड़ली में पार्टनरशिप में होटल चलाती थी। Haryana News जानकारी के मुताबिक, महिला शादी के बाद अपने बच्चों के साथ गांव में रहती थी। महिला के 3 बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की और 2 लड़के हैं। लड़की की शादी हो चुकी है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, साल्हावास थाना SHO ने बताया मौके पर पुलिस और FSL टीम पहुंची है। सबूत जुटाए जा रहे हैं।