{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में आज से 14 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम, देखें किस दिन होगी बरसात ? 

 
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है आइए जानते है नई मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में किस दिन से बरसात होने वाली है और किस दिन से मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें 14 अप्रैल तक के मौसम की नई रिपोर्ट....

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय हिसार।

10 अप्रैल 2026:- मौसम पूर्वानुमान:- हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 अप्रैल तक खुश्क परंतु परिवर्तन शील रहने की संभावना है।

इस दौरान 12 अप्रैल रात्रि को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है जिस के आंशिक प्रभाव से 13 अप्रैल - 14 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं आंशिक बादल वाई रहने की संभावना है।

इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

डॉ. मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय हिसार।