हरियाणा में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें कब-कब होगी बरसात ?
Apr 30, 2026, 17:03 IST
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हाल ही में हरियाणा के मौसम विशेषज्ञों द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 5 दिन कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार मौसम कैसा रहने वाला है...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
30 अप्रैल, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 5 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 2 मई को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 3 मई से 5 मई के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है । इस दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार