हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, आज 18 जिलों में आज बारिश की चेतावनी! बिजली गिरने का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार भिवानी, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। Haryana Weather
जानकारी के मुताबिक, इस मौसमी बदलाव के कारण लोगों को लू से राहत मिलेगी।
आगामी 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल को बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी। सिरसा और आसपास के इलाकों में बारिश की उम्मीद है। 29 अप्रैल को दक्षिण हरियाणा के जिलों (गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात) में धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है। 30 अप्रैल को मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा, हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे। Haryana Weather
जानकारी के मुताबिक, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार से शुरू हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन के पारे में बड़ी गिरावट आएगी। अगले 48 घंटों में कई शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे आने की उम्मीद है। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी हवाएं न चलने और बादलों की आवाजाही के कारण रात की उमस बढ़ी है। हालांकि, 27 अप्रैल की शाम से चलने वाली धूलभरी आंधी और संभावित बारिश के बाद रात के तापमान में 2 डिग्री तक की कमी आ सकती है।