Haryana: हरियाणा के इस जिले में बन रहा अशोक चक्र के डिजाइन का स्वागत द्वार, जाने इसकी खासियत ?
Jun 21, 2025, 16:12 IST
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हिसार शहर में दिल्ली सडक़ से प्रवेश करते हुए कैंट के पास अशोक चक्र के डिजाइन वाला लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से भव्य वेलकम गेट बनाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह वेलकम गेट अत्याधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है और इसका ढांचा भूकंपरोधी है। भूकंप आने पर भी इस ढांचे को कोई नुकसान नहीं हो पाएगा। अभी राष्ट्रीय राजमार्ग-4 लेन का है। आने वाले समय में यह 6 लेन का भी किया जा सकता है। Haryana News गेट के पिलरों का निर्माण पूरा हो चुका है और अब गेट की फिनिशिंग व अन्य कार्य पूरे किए जा रहे हैं। शोभा बढ़ाएगा यह गेट दिल्ली रोड से शहर में प्रवेश करते हुए सबसे पहले आगंतुकों को वेलकम गेट दिखेगा और दिल्ली रोड शहर की शोभा बढ़ाएगा। दिल्ली रोड पर ही महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन हो चुका है। शहर की प्रमुख गतिविधियों का केंद्र भविष्य में दिल्ली रोड बनने जा रहा है। Haryana News फेमस सेल्फी प्वाइंट उन्होंने बताया कि वेलकम गेट पर न केवल शहरवासी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे बल्कि दिल्ली व हरियाणा के अन्य जगहों से राजस्थान के सालासर धाम, खाटू श्याम आदि जगहों पर जाने वाले यात्री भी सेल्फी लेते हुए दिखेंगे। Haryana News प्रवेश द्वार नेशनल हाईवे पर कैंटीन स्टोर के ठीक सामने बनेगा। इस द्वार को हिसार स्वागत द्वार का नाम दिया गया है। इसके निर्माण पर करीब 3.07 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान लगाया गया है। अभी हाईवे फोरलेन है। भविष्य में सिक्स लेन भी किया जा सकता है। इसी संभावना को देखते हुए इस द्वार की चौड़ाई करीब 120 फुट रखी जाएगी। इसके अलावा यह द्वार करीब 20 फुट ऊंचा होगा। Haryana News इस प्रवेश द्वार में अशोक चक्र भी बनाया जाएगा, जो इस द्वार की खासियत होगी। अशोक चक्र स्टील का बना होगा। इसकी 24 तीलियां स्टील की प्री फेब्रिकेडिड होगी। यह वजन में काफी हल्की होंगी। इस कारण से इसे इंस्टाल करने में आसानी होगी।