{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Weather Update: हरियाणा में मानसून मेहरबान, अगले तीन घंटों में भारी बारिश का अलर्ट 

 

Weather Update: हरियाणा में मानसून मेहरबान है। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़ समेत विभिन्न जिलों में वीकेंड पर तेज बारिश का अलर्ट है। 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

वहीं मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 6.20 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन घंटों में  चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह, हिसार जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित।