Weather Update: हरियाणा में अगले तीन घंटे में होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट
Updated: Jul 14, 2025, 08:08 IST
Weather Update: हरियाणा में मानसूनी बरसात का दौर जारी है। सभी जिलों में बारिश के कारण लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गर्मी से भी राहत मिली है। पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी है।
वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित।