{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Weather Update : हरियाणा के इन 8 जिलों में पड़ेगी गहरी धुंध, अलर्ट जारी

 
Weather Update : हरियाणा में तापमान गिरने से ठड लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह-शाम कोहरा पड़ने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। IMD ने आज 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद और सोनीपत में गहरी धुंध का अलर्ट जारी किया। वहीं 16 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। 

IMD के मुताबिक हरियाणा में 24 घंटों के दौरान औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य सीमा के आसपास ही बना हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस हिसार में दर्ज किया गया। कई जिलों में तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में सुबह और रात के समय कोहरा बढ़ने की संभावना है, जिससे ठंड का असर और तेज महसूस होगा। 

ये जिला रहा सबसे ज्यादा ठंडा 

राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान हिसार में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। चंडीगढ़ शहर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ है। हिसार के बाद महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी बीती है।