Weather: हरियाणा के कई जिलों में होगी बारिश! जानें अपने शहर का मौसम
Feb 16, 2026, 09:33 IST
Weather: हरियाणा में आज मौसम खुश्क रहेगा। IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार कल से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी। बीते दिन ही प्रदेश में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। पलवल में सबसे ज्यादा तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है।
इन जिलों में होगी बारिश!
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कल सक्रिय होने की संभावना है। इससे 17-18 फरवरी के दौरान सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात में बिखराव वाली हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इन जिलों के अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत और सोनीपत में केवल आंशिक बादल छाए रहेंगे।
वहीं इस पश्चिमी विक्षोभ के बाद हवाओं की दिशा बदल जाएगी और तापमान में वृद्धि होगी। दिन के तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से 35.0 डिग्री सेल्सियस के बीच, जबकि रात्रि तापमान भी 10.0 डिग्री सेल्सियस से 15.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।