Weather : हरियाणा के इन जिलों में आज फिर बरसेंगे बादल, IMD ने अलर्ट किया जारी
Sep 6, 2025, 10:29 IST
Weather : हरियाणा में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को काफी जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में प्रशासन अलर्ट पर है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि हिसार और फरीदाबाद में मौसम साफ रहेगा। वहीं कल यानी 5 सितंबर को हरियाणा के करनाल जिले में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
प्रदेश में आज सुबह का तापमान 25°C है। हवा की गति 5km/h रहेगी, जबकि अंबाला जिले में सुबह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आसमान आज दिन में साफ रहने की संभावना है।
आज इन इलाकों में होगी बरसात
मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, जबकि 8 सितंबर को अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का येलो अलर्ट है। बता दें कि आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा.
जबकि फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, पंचकुला में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसी प्रकार का मौसम 9 सितंबर को भी बना रहेगा।