हरियाणा के मौसम में फिर हुआ बदलाव, 16 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी
Haryana Weather alert: हरियाणा के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हुई। शुक्रवार को जींद में बारिश होने के कारण मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को भी 7 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 6 जून तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। उसके बाद सात से 10 जून तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 11 जून से फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण वर्षा की संभावना बन रही है। गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश के कारण तापमान में कमी आई है। तापमान तीन से चार डिग्री तक कम हुआ है। साथ ही कुछ जिलों में गुरुवार को आए रेत के तूफान के कारण बिजली के खंभे भी टूट गए थे। इससे बिजली सप्लाई बाधित हुई जिसे रात तक ठीक किया गया है।
बारिश का येलो अलर्ट-
हिसार, फरीदाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी।
वर्षा (मिलीमीटर में)
- अंबाला : 0.8
- हिसार : 1.7
- करनाल : 7.6
- नारनौल : 6.5
- भिवानी : 4
- चरखी दादरी : 0.5
- गुरुग्राम : 10
- जींद : 1.7
- महेंद्रगढ़ : 7
- पलवल : 34
- रोहतक : 1.5
- सोनीपत : 15.5
- यमुनानगर : 7.5
- मेवात : 3.5
फतेहाबाद और झज्जर में भी बारिश हुई।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
जिला न्यूनतम अधिकतम
अंबाला
24.8
37.3
भिवानी
20.5
41.5
फरीदाबाद
26.7
37.4
गुरुग्राम
26.1
35.5
हिसार
25.8
39
करनाल
22.5
36.2
नारनौल
20.5
40
रोहतक
22.8
43.6