{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा के इन जिलों में वॉर्म नाइट की चेतावनी ! अब दिनभर लू चलने का अलर्ट 

 
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला गया है। अब दिनभर खूब गर्मी पड़ने लगी है। हरियाणा में इस बार गर्म रात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन के साथ अब रातें भी राहत देने के बजाय तपिश बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने पहली बार वॉर्म नाइट यानी गर्म रात का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने, दक्षिण हरियाणा इलाके के नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, चरखी दादरी और रोहतक में रातें भी गर्म रहेगी। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद और हिसार छोड़कर पूरे हरियाणा में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। 26 को एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होगा इससे बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। Haryana Weather

क्या होती है वॉर्म नाइट

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, जब रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा (आमतौर पर 4-5°C अधिक) बना रहता है और शरीर को ठंडक नहीं मिलती। इससे हीट स्ट्रेस और स्वास्थ्य जोखिम बढ़ता है।

किसानों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने किसानों को बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई जरूरी सलाह दी है। गेहूं की फसल में यलो रस्ट और दीमक की निगरानी रखने को कहा गया है, जबकि एफिड (चेपा) नियंत्रण के लिए नीम आधारित या अनुशंसित दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। Haryana Weather

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक, सरसों और रेपसीड में भी कीटों पर नजर रखने और आवश्यकता अनुसार स्प्रे करने को कहा गया है। फलदार पौधों खासकर साइट्रस में रोग नियंत्रण और सिंचाई बढ़ाने पर जोर दिया गया है। हिसार क्षेत्र के किसानों को बदलते मौसम के चलते सरसों की कटाई कुछ दिन रोकने और कपास, मूंग जैसी फसलों की बुवाई फिलहाल टालने की सलाह दी गई है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान...

प्रदेश में गर्मी लगातार तेज हो रही है। औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8°C ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में तापमान में और 3-4°C की बढ़ोतरी संभव है, जिससे हीटवेव की स्थिति और गंभीर हो सकती है। Haryana Weather

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, रात के तापमान में भी अब गर्मी का असर दिखने लगा है। औसतन न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट (-0.5°C) दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रातें और गर्म हो सकती हैं, जिससे लोगों को राहत कम मिलेगी।