{"vars":{"id": "128336:4984"}}

40 दिनों से अपना जायज हक मांग रहे ग्रामीणभाजपा सरकार को कोई परवाह ही नहीं - दिग्विजय चौटाला

चण्डीगढ़, 24 जून। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि पिछले करीब 40 दिनों से हांसी के गांव चानौत में ग्रामीण पीने के पानी को लेकर आंदोलन कर रहे हैलेकिन अभी तक बेपरवाह भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि सरकार आमजन को लेकर काम नहीं कर रही बल्कि अपने वोट बैंक की राजनीति के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की मांगों को दरकिनार कर रही है।

दिग्विजय चौटाला ने आगे कहा कि जेजेपी चानौत के ग्रामीणों की मांगों को लेकर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आज जनता को पीने के पानी के लिए आंदोलन करने पड़ रहे हैवहीं सरकार सुशासन का ढोल पीटने में लगी हुई है। हालात इस कदर खराब हो गए है कि हरियाणा के बुजुर्ग अपनी मांगों को लेकर हाथों में हथकड़ी डालकर पैदल मार्च करने पर विवश है। यदि सरकार में थोड़ी बहुत भी शर्म बची है तो ग्रामीणों को उनकी मांग अनुसार पीने का पानी उपलब्ध करवाए और साथ ही गलत मंशा से प्रदर्शनकारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे तुरंत वापस ले।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आखिर ग्रामीणों का क्या कसूर है वह सिर्फ पानी ही तो मांग रहे हैं। प्रजातंत्र में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के लिखे संविधान में सबको अपना हक मांगने का अधिकार हैलेकिन चानौत के जल आंदोलन को देखकर यही लगता है कि देश-प्रदेश में अंग्रेजों का शासन चल रहा है और आमजन की सुनने वाला सरकार में कोई नहीं है। दिग्विजय ने भाजपा सरकार पर तिखा प्रहार करते हुए कहा कि आखिर सरकार पर क्या दबाव हैजो वह ग्रामीणों को पानी उपलब्ध नहीं करवा रही हैं। दिग्विजय ने रात के अंधेरे में ग्रामीणों पर की गई कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और कहा कि यह एमरजेंसी जैसे हालात भाजपा सरकार में बनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था के नाम पर केवल भोले-भाले लोगों को दबाया जाता है जबकि थानों के पास ही अपराधी अपराध करके चले जाते है और पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रहती है। जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को लेकर सरकार को चेताया और कहा कि यदि पुलिस ने ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को वापस नहीं लिया तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।