Uttarakhand Chopper Crash: जानें कौन थे पायलट राजवीर सिंह चौहान, जिनकी उत्तराखंड हेलिकॉप्टर हादसे में हुई मौत
Jun 15, 2025, 13:58 IST
Uttarakhand Chopper Crash: उत्तराखंड में रविवार की एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई है। खबरों की मानें, तो इस हेलीकॉप्टर को जो पायलट उड़ा रहे थे, वो जयपुर के रहने वाले थे और एक अनुभवी सैनिक थे। उन्होंने करीब 15 साल तक सेना में सर्विस की थी। जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ से चार धाम यात्रा के तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड के पास जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें मारे गए सात लोगों में कैप्टन राजवीर सिंह चौहान भी शामिल है।
राजस्थान के सीएम ने भी जताया दुख
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई राजस्थान के पायलट और अन्य श्रद्धालुओं की जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है।