{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Unauthorised Colonies: हरियाणा के इन 2 गांवों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार महाग्राम योजना में करेगी शामिल

 
Unauthorised Colonies: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के रेवाड़ी जिले के 2 गांवों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यहां गांव आकेड़ा एवं घटाल महानियावास को मर्ज करके महाग्राम योजना में शामिल किया जाएगा। इसके लिए ADC और  CEO जिला परिषद की संयुक्त विभागीय कमेटी का गठन किया गया है। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने यह जानकारी दी है।

निर्धारित मानकों पर खरा
बीजेपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि गांव आकेड़ा व घटाल कई कॉलोनियां बसी हुई है जो आपस में ज्वाइंट है। इन्हें कंबाइंड कर महानगर घोषित किया जाए। यह क्षेत्र भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इनकी आबादी का आंकड़ा 12 हजार से ज्यादा हैं और यहां किराए पर रहने वाले लोगों की संख्या को भी गिना जाए तो यह आंकड़ा बढ़कर 25 हजार के आसपास हैं। 

उन्होंने कहा कि ज्वाइंट कमेटी में जिला उपायुक्त को भी शामिल किया जाए। ड्रेन आउट करने के लिए पंचायत विभाग ने सीवर लाइन केलिए 2 गांवों के लिए तीन करोड़ से अधिक का प्रपोजल दिया था।