{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 

 दो बूंद  जिंदगी की हर बार, पोलियो पर निर्णायक प्रहार: घनश्याम सर्राफ 

 

भिवानी, 28 जून।  राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत बुधवार को विधायक घनश्याम सर्राफ ने चौधरी बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल  में आयोजित कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष तक के नौनिहालों को अपने हाथों से पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर  अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान 

विधायक श्री सर्राफ ने कहा कि सरकार का कार्य हर बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पिलाना हम सभी की सामूहिक और नैतिक जिम्मेदारी है। हम सभी संकल्प लें कि एक भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित ना रहे। स्वस्थ, सुरक्षित एवं पोलियो मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस दौरान कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ सुनील ने बताया कि जिले में 509 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जिसमे 127299 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जायेगी। जिले में विभिन्न जगहों पर 23 ट्रांजिट टीम बनाई गई है तथा 10 मोबाइल टीम बनाई गई है,  जिसमें 2665 स्वास्थ्य कर्मचारियों,आशा वर्कर, छात्र छात्राएं तथा स्वयंसेवकों सम्मिलित है, जिनके द्वारा दवाई पिलाई जाएगी।

 कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ बलवान ने बताया  कि सोमवार से दो दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर  पोलियो पिलायेंगीं।  

उन्होंने सभी माता-पिता से विनम्र अपील कि अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर यह डोज बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि हमारा सामूहिक संकल्प है कि हम सब मिलकर अपने देश भारत को हमेशा के लिए पोलियो मुक्त बनाए रखेंगे। एक स्वस्थ बचपन ही सशक्त राष्ट्र की नींव है।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आशीष, स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश प्रसाद जांगङा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।