हरियाणा में रिश्वत लेते दो आरोपी गिरफ्तार, खाता अनफ्रीज करने के नाम पर मांगे 10 हजार रुपये
मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्रगढ़ के सतनाली क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी नीरज ने बताया कि उसका बैंक खाता फ्रीज हो गया था। इसी दौरान उसे सुल्तानपुर (यूपी) की साइबर क्राइम शाखा से कॉल आई, जिसमें खाता अनफ्रीज कराने के बदले 10 हजार रुपए की मांग की गई। नीरज ने इसकी शिकायत ACB को दी। Haryana News
यहां से पकड़े आरोपी
जानकारी के मुताबिक, योजना के तहत नीरज ने आरोपियों को पैसे देने के लिए बुलाया। जैसे ही उसने 10 हजार रुपए दिए, ACB टीम ने मौके पर पहुंचकर गौरव नामक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से 500-500 के 20 नोट बरामद हुए। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, गौरव से पूछताछ के बाद ACB ने उसकी निशानदेही पर जितेंद्र नाम के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि जितेंद्र, सुल्तानपुर साइबर ब्रांच के IO सत्येंद्र का भाई है और उसी के कहने पर पैसे लेने आया था। Haryana News
मौजूदगी में कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। उनकी मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। Haryana News
जांच जारी
मिली जानकारी के अनुसार, ACB अधिकारियों के अनुसार, मामले में गहन जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी साइबर ब्रांच के IO सत्येंद्र की भूमिका भी जांच के दायरे में है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।