{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा के बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले, मथुरा के लिए शुरू हुई बस सेवा, जानें पूरा शेड्यूल

 

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, कुरुक्षेत्र से मथुरा के लिए नई बस सेवा शुरू हो गई है। जिससे यात्री आसानी से मथुरा के कृष्ण नगरी का दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

इस सेवा के शुरू होने से जहां कुरुक्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं दूसरी ओर यात्रियों का कहना है कि हरियाणा से मथुरा आगरा के लिए कम से कम चंडीगढ़ और अंबाला डिपो से भी बस सेवा शुरू होनी चाहिए। ताकि, यहां के लोग भी मथुर पहुंच सके। आइए जानते हैं कि कुरुक्षेत्र से आप कैसे मथुरा पहुंच सकेंगे। 

अधिकारियों का कहना है कि यह बस कुरुक्षेत्र से रवाना होगी, जो दिल्ली पहुंची और फिर मथुरा के लिए रवाना होगी। यह बीच में  पिपली, करनाल, पानीपत, मुरथल, बॉर्डर, कश्मीरी गेट, सराय कालेखां, बदरपुर, बल्लभगढ़, पलवल, होडल, कोसी जगहों पर रुकेगी। 

ये रहेगी पूरी टाइमिंग

-कुरुक्षेत्र से सुबह 04.20 बजे रवाना होगी। 
-करनाल से सुबह 05.00 बजे रवाना होगी। 
-पानीपत से सुबह 05.50 बजे रवाना होगी। 
-दिल्ली ISBT से सुबह 07.20 बजे रवाना होगी। 
-सराय काले खां से सुबह 08.00 बजे रवाना होगी। 

ये होगा वापसी का समय 

-मथुरा से कुरुक्षेत्र सुबह 11.30 बजे चलेगी। 
-पलवल से दोपहर 01.30 बजे रवाना होगी। 
-बल्लभगढ़ से दोपहर 02.10 बजे रवाना होगी। 
-दिल्ली से दोपहर 03.45 बजे रवाना होगी। 
-पानीपत से शाम 05.40 बजे रवाना होगी।