{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हरियाणा की 40 ट्रेनें रद्द, 23 के बदले रूट; यहां देखें लिस्ट

 उत्तर रेलवे द्वारा 40 ट्रेनें रद्द की गई है। वहीं 23 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। 
 
Train Cancelled: हरियाणा के ट्रेन यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करना का प्लान बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इंटरलॉकिंग काम चल रहा है। जिस वजह हरियाणा, राजस्थान, मध्यमप्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब जाने वाली 40 ट्रेनें रद्द की गई है।

23 ट्रेनों के बदले रूट 

इससे हरियाणा का गुरुग्राम , रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी स्टेशन प्रभावित रहेंगे। वहीं उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा 23 ट्रेनों के रूट में बदलाव करने के साथ ही 9 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द की गई है। गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेल सेवा 24, 26, 28 जुलाई को कैंसिल रहेगी। गाड़ी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रेलसेवा 23, 25 व 27 को रद्द रहेगी।


आंशिक तौर पर रद्द रहेंगे 9 ट्रेन

1. गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 21 से 23 जुलाई व 25 से 28 जुलाई को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 12066, दिल्ली सराय-अजमेर रेलसेवा 21 से 23 जुलाई व 25, 26 व 28 जुलाई को दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- शकूरबस्ती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4.गाड़ी संख्या 12456, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा शकूरबस्ती- दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5.गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा 24 से 28 जुलाई तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेवाडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाड़ी संख्या 22471, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक कैंसिल रहेगी।

7. गाड़ी संख्या 20473, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक कैंसिल रहेगी।

8. गाड़ी संख्या 20474, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य कैंसिल रहेगी।

9. गाड़ी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक कैंसिल रहेगी।