{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में KMP पर दर्दनाक सड़क हादसा, 4 पुलिस कर्मियों की मौत 

 
Naya Haryana : हरियाणा के नूह के पास KMP सड़क दुर्घटना मे उत्तर प्रदेश के इन चार पुलिस कर्मियों की गई जान, इस केस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार के मुताबिक  सब इंस्पेक्टर  मोहित कुमार यादव पुत्र स्व0 उदयवीर सिंह उम्र करीब 32 वर्ष निवासी  आदमपुर थाना सौरिख जिला कन्नौज, सब इंस्पेक्टर  सत्यभान सिंह पुत्र कोमल सिंह उम्र करीब 59 वर्ष नि0 अलीपुर थाना जटिमाली जिला कासगंज, सिपाही  अशोक कुमार पुत्र स्व0 गुलाबचन्द उम्र करीब 28 वर्ष नि0 ब्योजा थाना बबेरू जिला बाँदा और सिपाही प्रदीप कुमार पुत्र श्री रामविलास उम्र करीब 30 वर्ष नि0 ग्राम अम्बेडकर नगर थाना मील एरिया जिला रायबरेली सहित एक अन्य व्यक्ति की जान गई है, इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 

मंगलवार सुबह हरियाणा के नूंह में उत्तर प्रदेश पुलिस के 4 जवानों समेत 5 की मौत हो जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, सभी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार 2 सब इंस्पेक्टर, 2 सिपाही और एक व्यक्ति शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) पर धुलावट टोल प्लाजा के पास इनकी गाड़ी आगे चल रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी किडनैपिंग केस के एक मामले में रेड करने जा रहे थे। किडनैपिंग करने वाले का भाई भी इनके साथ ही था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे। इसके बाद इनके शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा गया। Haryana News

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी पलवल की ओर से आ रही थी। ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पांचों जिस काले रंग की स्कॉर्पियो में जा रहे थे, यह गाड़ी हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड है। यह गाड़ी देखने में बिल्कुल नई लग रही है।

पांचों की मौके मौत

मिली जानकारी के अनुसार, तावड़ू DSP अभिमन्यु लोहान ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि स्कॉर्पियो (नंबर HR 31V 750) में कुल पांच लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि सभी पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। Haryana News

पता लगा रहे

जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतकों में चार पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के निवासी थे, जबकि एक व्यक्ति आम नागरिक था। जिस वाहन से टक्कर हुई, उसके बारे में अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना कैसे हुई और वाहन कहां से आ रहा था।