हरियाणा के 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, अगले 3 दिन तक मौसम रहेगा खराब
हरियाणा में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में इसका असर ज्यादा रहेगा। इन दिनों हरियाणा में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। Haryana Weather
एक्सपर्ट बोले-
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि- मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 10 मई रात को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। Haryana Weather
इसके आंशिक प्रभाव से 11 मई से 13 मई के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादल छाए रहने और बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं व गरज- चमक के साथ राज्य में कहीं- कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने तथा रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।