{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana का ये अनोखा गांव बना देश का सबसे बड़ा नाइट फूड हब! जानें क्या है खास बात 

 
Night Food Destination: आज हम आपको हरियाणा की उस मार्केट के बारे में बताएंगे जहां रात भर खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। पूरे रात यहां चारों तरफ लाइट जलती रहती है. यहां आने से ऐसा लगता है कहीं विदेश में आ गए हों। हम बात कर रहे हैं हरियाणा के मुरथल की। यह आज भी लोगों के बीच अपनी खास फूड कल्चर के लिए जाना जाता है। 

बता दें कि मुरथल सोनीपत जिले में पड़ती है। ये नेशनल हाईवे-44 पर है। ये दिल्ली से करीब 50 किलोमीटर दूर है। मुरथल खासतौर पर अपने 24 घंटे खुले रहने वाले ढाबों के लिए मशहूर है। यहां अमरीक सुखदेव, हवेली मुरथल और गुलशन ढाबा जैसे बड़े ढाबे हैं, जहां लोगों की आवाजाही 24 घंटे बनी रहती है. दूर-दूर से लोग यहां खाने का आनंद लेने पहुंचते हैं। 

यहां के मक्खन से भरे तंदूरी पराठे लोगों की पहली पसंद माने जाते हैं. आलू, गोभी और पनीर के पराठे को सफेद मक्खन, दही और अचार के साथ परोसा जाता है. इसके अलावा यहां की लस्सी और चाय भी काफी फेमस है। पिछले कुछ सालों में मुरथल दिल्ली-NCR के युवाओं के लिए लेट-नाइट ड्राइव का सबसे पसंदीदा ठिकाना बन गया है. वीकेंड पर देर रात तक यहां गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं. लोग दोस्तों और परिवार के साथ यहां खाने और घूमने आते हैं.

मुरथल अब सिर्फ एक हाईवे स्टॉप नहीं रहा, बल्कि फूड लवर्स के लिए एक खास डेस्टिनेशन बन चुका है. स्वाद, माहौल और रातभर खुली रहने वाली सुविधाओं ने इसे हरियाणा के सबसे बड़े नाइट फूड हब की पहचान दिलाई है।