राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी खबर, भिवाड़ी से कजारिया तक छह लेन बनेगी यह सड़क, सामने आया ये बड़ा अपडेट
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी (Rewari News) से जुड़ी एक अच्छी खबर आ रही है।दरअसल, रेवाड़ी में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र भिवाड़ी और लघु उद्योग भारती भिवाड़ी की ओर से 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को भिवाड़ी में राष्ट्रीय स्तर का इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर लगाया जाएगा। मेले को लेकर भिवाड़ी के पथरेड़ी की MSME टेक्नोलाजी सेंटर में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
भिवाड़ी से कजारिया तक छह लेन होगी सड़क
कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्य वर्धन सिंह राठौर ने इस कार्यक्रम का उद्धाटन किया। इस मौके पर तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी से कजारिया तक चार लेन मार्ग को छह-लेन बनाया जाएगा।
भिवाड़ी है राजस्थान का इंडस्ट्रियल गेटवे
वहीं कैबिनेट मंत्री ने निर्माणाधीन खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने विधायक और अधिकारियों के साथ रीको गेस्ट हाउस भिवाड़ी का भी उद्घाटन किया और इसके साथ ही उन्होंने रीको क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और औद्योगिक विकास से जुड़ी स्थितियों का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने भिवाड़ी को राजस्थान का इंडस्ट्रियल गेटवे बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद, दृढ़ संकल्प और अवसर से मिलकर ही उद्योग का निर्माण होता है।
राजस्थान के 41 जिलों के उत्पादों का किया जाएगा प्रदर्शन
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि MSME सेक्टर, स्टार्टअप और युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा माध्यम बनेगा। वहीं तिजारा MLA महंत बालक नाथ योगी ने कहा कि भिवाड़ी क्षेत्र राजस्थान का एक ग्रोथ इंजन है। यहां भिवाड़ी ने बीते कुछ सालों में जिस तेजी से विकास किया है। यहां स्थापित छोटे-बड़े उद्योगों ने लाखों युवाओं को रोजगार दिया है। मेले में देशभर से लगभग 300 MSME इकाइयों के स्टाल लगाए जाएंगे। वहीं मेले में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत राजस्थान के 41 जिलों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।