IAS Pari Bishnoi Success Story: आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई (IAS Pari Bishnoi) की चर्चा देश के सबसे चर्चित आईएएस अधिकारियों में होती है। उन्होंने साल 2019 में तीसरे अटेंप्ट में UPSC की परीक्षा पास की थी।
भजन लाल परिवार की बहु हैं बिश्नोई
दरअसल, परी बिश्नोई अपने समाज की पहली महिला IAS अधिकारी हैं। उनके पति भव्य बिश्नोई हरियाणा की आदमपुर सीट से विधायक रह चुके हैं। वह हरियाणा के पूर्व सीएम भजन लाल के परिवार की बहू हैं। खबरों की मानें, तो IAS परी बिश्नोई ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज से पढ़ी हैं। IAS परी बिश्नोई ने UPSC के एग्जाम से पहले नेट जेआरएफ (NET JRF) का एग्जाम भी पास किया था।
राजस्थान से की अपनी स्कूली पढ़ाई
IAS परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर जिले से हैं और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भी राजस्थान के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से की है। परी ने DU से ग्रेजुएशन की और फिर वह UPSC की तैयारी में लग गई। अपनी मेहनत और लगन के बल पर परी बिश्नोई ने महज 23 साल की उम्र में UPSC जैसा कठिन एग्जाम पास कर लिया।
हासिल की थी 30वीं रैंक
परी बिश्नोई ने UPSC एग्जाम के तीसरे अटेंप्ट में ही ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल कर ली और अपनी समाज की पहली आईएएस अधिकारी बनी। उन्होंने तैयारी के दौरान वो पूरी तरह एक साध्वी का जीवन व्यतीत किया।
ऐसा है परी बिश्नोई का परिवार
IAS परी बिश्नोई के पिता का नाम मनीराम बिश्नोई हैं, वह एक वकील है। वहीं, उनकी मां का नाम सुशीला बिश्नोई हैं, जो अजमेर जिले में GRP थानाधिकारी है। परी के दादा नोखा जिले के काकडा से 4 बार सरपंच रहे।
राजनीति में एक्टिव है ससुराल के सभी लोग
IAS परी बिश्नोई के पति हरियाणा की आदमपुर सीट से विधायक थे लेकिन हाल ही में हुए चुनाव में उन्हें हार मिली है। वह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के परिवार की बहू हैं। परी बिश्नोई के ससुर कुलदीप बिश्नोई भी राजनीति में एक्टिव हैं। कुलदीप बिश्नोई भाजपा के स्टार नेता और अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक हैं।