{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा का होनहार IAS अफसर, 35 बार फेल होकर क्रैक की UPSC; पहले बने IPS फिर बने IAS

 
UPSC देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों युवा इसकी तैयारी करते हैं लेकिन कुछ चुनिंदा युवा ही इसमें सफल हो पाते हैं।लेकिन आज हम आपको हरियाणा के एक ऐसे IAS अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक या दो बार नहीं बल्कि 35 बार सरकारी नौकरी की परीक्षा दी, लेकिन हर बार असफल रहे। जी हां..हम बात कर रहे है हरियाणा के विजय वर्धन की।

सिरसा से पढ़ाई-लिखाई की पूरी

विजय वर्धन ने 35 बार सरकारी नौकरी की परीक्षाएं दीं, लेकिन हर बार असफलता हाथ लगी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी, खुद पर भरोसा बनाए रखा और कड़ी मेहनत करते रहे। आज वह UPSC परीक्षा पास करके IAS अफसर बन चुके हैं। विजय वर्धन की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई सिरसा जिले से हुई। उन्होंने हिसार से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद सरकारी नौकरी की तलाश में उन्होंने करीब 35 बार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं दीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और हर बार खुद को और बेहतर बनाने में जुट गए।

पहले बने IPS, फिर पाई IAS की मंजिल

आपको बता दें कि साल 2018 में विजय वर्धन ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा दी, जिसमें उन्हें 104वीं रैंक मिली और उनका चयन IPS (भारतीय पुलिस सेवा) में हो गया। हालांकि, उनका सपना IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) में जाने का था। इसलिए उन्होंने फिर से तैयारी शुरू की। साल 2021 में उन्होंने दोबारा UPSC परीक्षा दी और इस बार ऑल इंडिया 70वीं रैंक हासिल की। जिसके बाद वह IAS अधिकारी बने।