Haryana News: हरियाणा के इस जिले को मिली बड़ी सौगातें, CM सैनी ने की करोड़ों रुपये की घोषणाएं
Jun 8, 2025, 13:52 IST
Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने पलवलवासियों को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देते हुए विधानसभा क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पलवल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मॉर्डन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। Haryana News साथ ही, 55 लाख रुपये की लागत से पलवल में इनडोर स्टेडियम को साउंडप्रूफ बनाया जाएगा। इसके अलावा, सेक्टर- 21 ट्रांसपोर्ट नगर में बुनियादी सुविधाओं जैसे पार्किंग, बरसाती पानी की निकासी, ड्रेनेज सिस्टम, जलापूर्ति इत्यादि के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। Haryana News ये भी पढ़ें- हरियाणा में युवक के साथ भागी शादीशुदा बहन तो मौसी के बेटे घर में घुसकर किया ये कांड मुख्यमंत्री ने पलवल में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए उपरोक्त घोषणाएं की। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 40 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत की 7 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 15 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत की 3 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 24 करोड़ 71 लाख रुपये लागत की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। Haryana News CM नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि पलवल विधानसभा क्षेत्र में 152 किलोमीटर की 75 सड़कें, जो अभी गारंटी पीरियड में हैं, संबंधित एजेंसियों के माध्यम से इन सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। साथ ही, 37.5 किलोमीटर की 8 सड़कों की मरम्मत के लिए 37 करोड़ 57 लाख रुपये तथा 54.5 किलोमीटर लंबाई की 26 सड़कों के नवीनीकरण के लिए 40 करोड़ 18 लाख रुपये देने की घोषणा की। Haryana News उन्होंने जनौली डिस्ट्रीब्यूटरी की रिमॉडलिंग के लिए 50 लाख रुपये तथा 5 गांवों में वीआर ब्रिज के लिए 13 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। जमीन उपलब्ध होने पर मुस्तफाबाद में 66 केवी और पलवल में लाइन पार क्षेत्र में 220 केवी का सब स्टेशन बनाया जाएगा। पलवल शहर में भूमि उपलब्ध होने पर विभागीय मानदंडों के अनुरूप दो नए स्कूल खोलने की भी घोषणा की। Haryana News मुख्यमंत्री ने कहा कि पलवल शहर से बाहर भूमि उपलब्ध होने पर नई अनाज मंडी का निर्माण किया जाएगा। वार्ड नंबर 1 से 10 में कॉलोनियों में कच्ची गलियों को पक्का किया जाएगा। उन्होंने पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सामुदायिक केंद्रों के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। Haryana News उन्होंने कहा कि पलवल शहर में पानी की निकासी हेतु ड्रेनेज सिस्टम में सुधार किया जाएगा। बडौली को सब तहसील बनाने के लिए इस संबंध में गठित कमेटी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अलावा, अन्य मांगों की फिजिबिलिटी चैक करवाकर, उन्हें भी पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगरा नहर की पटरी पर सड़क के विस्तार के फिजिबिलिटी चेक करवाकर इसे बनाने का कार्य किया जाएगा। पलवल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए भी अलग से 5 करोड़ रुपये की घोषणा की। Haryana News राज्य सरकार केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर रही काम CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित हरियाणा को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गति से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 गौरवशाली वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन 11 वर्षों में हर भारतवासी ने एक ऐसे भारत का उदय देखा है, जो अपनी प्राचीन विरासत पर गर्व करता है, वर्तमान की चुनौतियों का डटकर सामना करता है और भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी सपने संजोता है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, उनकी अदम्य इच्छाशक्ति और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूलमंत्र ने देश को एक नई दिशा और एक नई ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रधान सेवक का पदभार संभाला, उस समय हमारी अर्थव्यवस्था पूरे संसार में 11वें स्थान पर थी, लेकिन आज भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। Haryana News मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2014 से पहले प्रदेश में विकास की गति धीमी थी और आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता था, न ही उनको योजनाओं का लाभ मिलता था। लेकिन 2014 के बाद हमारी सरकार ने हरियाणा में दोगुनी गति से विकास कार्य किए हैं। 10 सालों से अधिक समय के कार्यकाल में पलवल विधानसभा क्षेत्र में 1270 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए हैं। Haryana News राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से मांगनी चाहिए माफी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस सरकार और वर्तमान सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि 2014 से पहले हरियाणा के 17 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिलती थी, जबकि आज वर्तमान सरकार द्वारा 36 लाख से अधिक बुजुर्गों को 3 हजार रुपये महीना सम्मान भत्ता दिया जा रहा है। कांग्रेस के 10 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में फसल खराबे पर किसानों को केवल 1155 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया, जबकि हमारी सरकार ने 10 सालों में 15,145 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया। कांग्रेस के समय में गरीबों को बीमारियों के इलाज के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, जबकि आज आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों का इलाज हो रहा है। इसके तहत अब तक 20 लाख से अधिक लोगों को 2 हजार 767 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज प्रदान किया गया है। Haryana News उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में कांग्रेस ने छ: मेडिकल कॉलेज बनाए, जबकि वर्तमान सरकार ने 9 कॉलेज बनाने का काम किया और 9 अन्य कॉलेज निर्माणाधीन हैं। वहीं, कांग्रेस के समय में एमबीबीएस की मात्र 700 सीटें होती थी, जबकि आज 2185 सीटें हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में हरियाणा में एमबीबीएस की 3485 सीटें हो जाएंगी। Haryana News इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री श्री राजेश नागर और खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।