{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में दिल्ली के इस हॉस्पिटल ने स्पेशल OPD की शुरू, कई गंभीर बीमारियों का होगा इलाज

 
Haryana : दिल्ली स्थित मणिपाल हॉस्पिटल ने भिवानी में जांगड़ा मल्टीस्पेशियल्टी हॉस्पिटल के सहयोग से आज एक विशेष ओपीडी का शुभारंभ किया। इस ओपीडी में मणिपाल हॉस्पिटल्स द्वारका में न्यूरोसर्जरी विभाग के क्लस्टर हेड और वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. अनुराग सक्सेना अब हर महीने के दूसरे और चौथे मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक भिवानी में मरीजों की जांच और इलाज करेंगे। यह सेवा खासतौर पर ब्रेन और स्पाइन से जुड़ी बीमारियों के लिए शुरू की गई है।

समस्याओं का समय रहते पता चलना बेहद जरूरी

आजकल दिमाग और स्पाईन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। गलत बैठने की आदत, कम शारीरिक गतिविधि और लगातार तनाव जैसे कारण इन बीमारियों को बढ़ावा देते हैं। इन समस्याओं का समय रहते पता चलना बेहद जरूरी है ताकि शरीर पर इसके प्रभावों को रोका या कम किया जा सके। इसलिए जागरुकता बढ़ाकर और नियमित जाँच द्वारा लोगों के बीच न्यूरोलॉजिकल और स्पाईन के विकारों का भार कम किया जा सकता है। डॉ. अनुराग सक्सेना, क्लस्टर हेड, दिल्ली एनसीआर, न्यूरोसर्जरी विभाग, एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल, दिल्ली ने कहा, ‘‘नियमित हेल्थ चेकअप और इमेजिंग टेस्ट्स से हर्नियेटेड डिस्क या रीढ़ की अन्य समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है, क्योंकि इनके लक्षण अक्सर मरीज नजरअंदाज कर देते हैं। न्यूरोलॉजिकल और स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में हाल ही में हुए तकनीकी विकास, जैसे मिनिमली इनवेसिव सर्जरी, ने इलाज को आसान और आरामदायक बना दिया है – जिससे मरीजों को कम दर्द, तेजी से रिकवरी और बेहतर परिणाम मिलते हैं। हम उन्नत देखभाल उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोगों को नियमित जांच के लिए प्रेरित करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। आधुनिक तकनीक, सटीक निदान और देखभाल के माध्यम से हम मरीजों को ब्रेन और स्पाइन से जुड़ी बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं। डॉ. सुभाष जांगड़ा, डायरेक्टर, जांगड़ा मल्टीस्पेशियल्टी हॉस्पिटल ने कहा, ‘‘लोगों को अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए नियमित जांच करानी चाहिए ताकि पार्किंसन जैसी बीमारियों या स्पाइन डिसऑर्डर्स का प्रारंभिक स्तर पर ही पता लगाया जा सके। भिवानी में यह ओपीडी शुरू करके हमारा उद्देश्य मरीजों की केयर एवं इलाज के परिणामों में सुधार लाना है।’’ एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल, दिल्ली गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और देशभर के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल न्यूरोलॉजिकल केयर के तहत माइक्रो न्यूरोसर्जरी, हाइड्रोसेफेलस का इलाज, बच्चों की न्यूरोसर्जरी, न्यूरो-ऑन्कोलॉजी, सेरेब्रोवास्कुलर सर्जरीज़ और फंक्शनल व कॉम्प्लेक्स स्पाइन सर्जरी जैसी समग्र सेवाएं प्रदान करता है। भिवानी में इस विशेष ओपीडी की शुरुआत, इस लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम है।