{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में इन शिक्षकों की आई शामत, नौकरी भी गई...लोन भी वसूलेगी सरकार

 
Haryana: हरियाणा में PTI शिक्षकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। प्रदेश के PTI शिक्षकों को प्रदेश सरकार की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है। बता दें कांग्रेस सरकार के समय भर्ती प्रक्रिया में विसंगतियों के चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षा विभाग से पदमुक्त हो चुके PTI और फाइन आर्ट्स शिक्षकों से अब सरकारी लोन की वसूली होगी। जानकारी है कि नौकरी के दौरान कइयों ने सरकारी लोन ले रखा था। साल 2010 में ड्यूटी से हटाए जाने के बाद उन्होंने लोन नहीं जमा किया। इसके लिए अब शिक्षा निदेशालय हरियाणा की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।