{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में इन पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, हेड कॉन्स्टेबल से बने ASI

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मंडल डॉ. एम रवि किरण ने 36 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि जिला करनाल, पानीपत और कैथल में कार्यरत 36 मुख्य सिपाहियों को सहायक उप निरीक्षकों के पद पर पदोन्नत किया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की पदोन्नति से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, वहीं दूसरी ओर ऐसी दर्जनों महिला मुख्य सिपाही हैं जिन्होंने दो वर्ष से अधिक समय पूर्व इंटरमीडिएट स्कूल का कोर्स पास किया हुआ है, लेकिन उन्हें अभी तक ASI के पद पर पदोन्नति नहीं मिली है। कुछ ऐसी भी महिला मुख्य सिपाही हैं, जो पदोन्नत हुए पुरुष मुख्य सिपाहियों की बैचमेट हैं लेकिन उन्हें भी अभी तक ASI के पद पर पदोन्नति नहीं मिली है। Haryana News

36 हेड कांस्टेबल को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) पद पर पदोन्नत किया है। इनमें करनाल के 19, कैथल के 7 और पानीपत के 10 जवान शामिल है।

बढ़ा कोटा

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति कोटा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया है। हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कर्मचारियों के हित में CM सैनी ने हरियाणा लिपिकीय सेवा (भर्ती और सेवा की शर्तें) विधेयक 2026 पेश किया, जिसे कांग्रेस विधायकों की गैर मौजूदगी में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।