Haryana Weather Update: हरियाणा में कल से 18 अगस्त तक होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट हुआ जारी
Aug 12, 2025, 20:05 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में 13,14,15 और 18 अगस्त को बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में कल से लगातार बारिश होगी। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कि कल कहां-कहां बारिश होने वाली है।
मौसम विभाग की मानें, तो कल राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।